Saturday, April, 19,2025

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से बदलेगी यमुना की किस्मत

नई दिल्ली: यमुना नदी के पुनरुद्धार को लेकर गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में यमुना की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए सफाई और पुनरुद्धार से जुड़ी एजेंसी वार कार्ययोजना की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के दौरान दिल्लीवासियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया और नदी को जनजीवन से जोड़ने की आवश्यकता जताई। बैठक में नदी किनारे जनभागीदारी आंदोलन, स्वयंसेवकों की भर्ती और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन जैसे उपायों पर चर्चा हुई।

साथ ही, ब्रज क्षेत्र को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में शामिल कर 'ब्रज यात्रा' को नदी पुनरुद्धार अभियान से जोड़ने का सुझाव दिया गया। प्रधानमंत्री ने जलमल शोधन संयंत्रों की निगरानी के लिए तात्कालिक आंकड़ों और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की सलाह दी। दिल्ली में एक शहरी नदी प्रबंधन योजना तैयार करने और उसे मास्टर प्लान से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery