Thursday, June, 26,2025

राजग सरकार के 11 वर्षों में महिला-नीत विकास को मिली नई दिशा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अपने 11 साल के शासनकाल में महिला-नीत विकास को नई परिभाषा दी है और समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया है। तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर कहा कि विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों में महिलाएं प्रेरणादायक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाओं ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वह दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे न सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं।

योजनाओं से बढ़ा आत्मविश्वास

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कई योजनाओं का उल्लेख किया जिनका सीधा प्रभाव महिलाओं पर पड़ा है। स्वच्छ भारत मिशन के जरिए महिलाओं को गरिमा और स्वच्छता का अधिकार मिला। जनधन योजना ने वित्तीय समावेशन की दिशा में क्रांतिकारी भूमिका निभाई। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को धुआं मुक्त रसोई मिली। मुद्रा योजना ने महिला उद्यमियों को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहन दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिला के नाम पर मकानों के पंजीकरण को प्राथमिकता दी गई।

नारीशक्ति को समर्पित विकास का दशक

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में महिलाएं सिर्फ लाभार्थी नहीं, विकास की साझेदार बनी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में नारीशक्ति और भी बड़े स्तर पर देश को आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।

महिला कल्याण से जुड़े प्रमुख आंकड़े

सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) 2011-13 में प्रति लाख जीवित जन्म पर 167 थी, जो घटकर 2019-21 में 93 रह गई। नल जल योजना के तहत अगस्त 2019 में 3.23 करोड़ घरों को जल मिला था, जो मई 2025 तक बढ़कर 15.64 करोड़ हो गया। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 करोड से अधिक रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery