Saturday, July, 05,2025

रिश्तों का नया अध्याय लिखने की तैयारी... दुर्लभ खनिजों पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार क पांच देशों घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वे 2 जुलाई से 9 जुलाई तक इन देशों की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी सर्वाधिक चार दिन ब्राजील में रहेंगे जहां पहले दो दिन वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। शेष दो दिन वे द्विपक्षीय यात्रा पर रहेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा। सिल्वा पीएम मोदी के सम्मान में राजकीय भोज भी देने वाले हैं। ये पांचों देश विकासशील या कम विकसित (ग्लोबल साउथ) देशों की श्रेणी में आते हैं।

खनिजों के मामलों में बहुत संपन्न हैं ये देश

दोनों अफ्रीकी देश (घाना व नामीबिया) और दोनों लातिनी अमेरिकी देश (ब्राजील व अर्जेटीना) के पास जिंक, लिथियम, तांबा के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के बैट्री बनाने में इस्तेमाल होने वाली दूसरे धातुओं का बहुत बड़ा भंडार है। इन चारों बहुमूल्य धातुओं के खनन व प्रसंस्करण में भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग को प्राथमिकता देने के इच्छुक हैं।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य

  • आतंकवाद के खतरे पर चर्चा। सीमा पार आतंकवाद पर अपनी चिता से अवगत कराना।
  • रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ओर।
  • ग्लोबल साउथ देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना।
  • दुर्लभ खनिजों के लिए नए सहयोगी तलाशना । दुर्लभखनिजों के मामले में अभी दुनिया का 90 प्रतिशत व्यापार चीन के नियंत्रण में है। इसमें चीन की मनमानी चलती है। इसलिए यह भारत के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।

यात्रा का पहला पड़ाव होगा घाना

पीएम मोदी का पहला पड़ाव घाना होगा, जहां 2-3 जुलाई को उनकी मेजबानी होगी। इसके बाद 3-4 जुलाई को वे त्रिनिदाद और टोबैगो जाएंगे, जिसके बाद वे अर्जेंटीना आएंगे। उनके दौरे का अंतिम पड़ाव नामीबिया होगा।

कई क्षेत्रों में सहयोग पर होगा दोनों देशों का जोर

पीएम मोदी की धाना यात्रा के दौरान कृषि, पश्चिमी अफ्रीका में वैक्सीन विकास केंद्र का निर्माण, महत्वपूर्ण खनिज, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर जोर होगा।

ब्राजील में चार दिनः रक्षा साझेदारी पर अहम फैसला संभव

ब्राजील की 5 जुलाई से 8 जुलाई तक की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा रक्षा उत्पादन और सहयोग पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। ब्राजील ने अधिक सुरक्षित संचार प्रौद्योगिकी और सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल प्रणाली में रुचि दिखाई है। ब्राजील के पास स्कॉर्पीन पनडुब्बियां हैं। भारत और ब्राजील इन पनडुब्बियों के रखरखाव में साझेदारी कर सकते है। पीएम मोदी रियो डी जेनेरियो और ब्रासीलिया का दौरा करेंगे।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

पीएम मोदी 6 जुलाई को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मुख्य सत्र में भागीदारी करेंगे। इस सत्र में सदस्य देश "वैश्विक शासन में सुधार" पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा शांति और सुरक्षा, पर्यावरण, सीओपी 30 और वैश्विक स्वास्थ्य, बहुपक्षवाद को मजबूत करना, आर्थिक और वित्तीय मामले तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर चर्चा होगी।

ब्राजील भारत का बड़ा कारोबारी साझेदार
ब्राजील दक्षिण अमेरिका में भारत का बड़ा कारोबारी साझेदार है, जिसके साथ भारत मिलकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिश कर रहा है। दोनों नेता इस बात पर भी चिंतन करेंगे।

बहुमूल्य धातुओं पर है चीनी कंपनियों का वर्चस्व

अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देशों के बहुमूल्य धातुओं के भंडार पर चीन की कंपनियों का काफी वर्चस्व हो गया है. लेकिन अब वहां की सरकारें भारत व दूसरे देशों की कंपनियों को आकर्षित करने में जुटी हैं। ऐसे में अगर रेयर अर्थ मेटल्स के मामले में नामीबिया हमारा साझीदार बनने को तैयार हो गया तो इस क्षेत्र में चीन की चालबाजी पर लगाम लग सकती है।

त्रिनिदाद और टोबेगोः प्रवासियों के रिश्तों को देंगे मजबूती

त्रिनिदाद और टोबैगों भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ मना रहा है। त्रिनिदाद और टोबैगों की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर भारतीय मूल की हैं।

यूपीआई पर समझौता संभव

घाना और नामिबिया के साथ भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था यूपीआई के इस्तेमाल पर भी समझौता होने जा रहा है।

लंबे अंतराल के बाद हो रही है इन देशों की यात्रा

घाना में यह किसी भारतीय पीएम की 30 वर्षों बाद, नामीबिया में 27 वर्षों बाद, त्रिनिदाद में 26 वर्षों बाद और अर्जेटीना में 57 वर्षों बाद की जाने वाली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

अर्जेंटीना यात्रा

भारत-अर्जेंटीना वार्ता में रक्षा, दुर्लभखनिज, कृषि, पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा, तथा व्यापार और निवेश पर चर्चा होने की उम्मीद है। अर्जेटीना, बोलीविया व चिली को दुर्लभखनिजों का त्रिकोण कहा जाता है।

दुर्लभ खनिजों के लिए रिश्ते जोड़ने का मौका

नामीबिया यात्रा के दौरान एकीकृत भुगतान अंतर-संचालन पर एक समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। विनिर्माण के क्षेत्र में अफ्रीकी देश सहयोग चाहते हैं। भारत और नामीबिया के बीच हीरे के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, क्रिटिकल मिनरल्स और यूरेनियम के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

यूरेनियम खरीदने की तैयारी

भारत नामीबिया से यूरेनियम भी खरीदना चाहता है, क्योंकि नामीबिया यूरेनियम का एक बड़ा उत्पादक है। यदि समझौता हुआ तो भारत को परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सहायता मिल सकती है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery