Tuesday, August, 12,2025

PM मोदी आज जाएंगे ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा भारत के द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी चौथी यूके यात्रा होगी, जो ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के निमंत्रण पर हो रही है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। इस समझौते पर 24 जुलाई को लंदन में हस्ताक्षर किए जाएंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी तीसरी मालदीव यात्रा होगी।

धनखड़ को कई भूमिकाओं में देश सेवा का अवसर मिला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद से धनखड़ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देश की सेवा का अवसर मिला और वे उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery