Thursday, June, 26,2025

पर्यटन उद्योग को लग रहे हैं पंखः शेखावत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मंत्रालय के कामकाज और आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से फीडबैक लिया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ विभाग के उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

शेखावत ने बताया कि भारत के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के विषय पर हुई समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यटन विकास को देश के सामाजिक-आर्थिक जीवन में सुधार से जोड़ते हैं, इसलिए वे भारत को दुनिया का एक विश्वसनीय और सुविधाजनक पर्यटन केंद्र बनाने की नीति में निरंतर सुधार को प्रोत्साहित करते हुए हर बार 'इन्क्रेडिबल आइडिया' देते हैं।

पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बना रही हैं प्रसाद और स्वदेश दर्शन योजनाएं

भारत को दुनिया का विश्वसनीय और सुविधाजनक पर्यटन केंद्र बनाने में मोदी सरकार की विभिन्न योजनाएं अहम भूमिका निभा रही हैं, जिनमें प्रसाद और स्वदेश दर्शन योजनाएं विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। प्रसाद योजना (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान) का उद्देश्य देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का समग्र विकास करना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त हो। अब तक इस योजना के तहत 48 परियोजनाओं को 1646.99 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें से 23 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। स्वदेश दर्शन योजना का उद्देश्य थीम आधारित पर्यटन सर्किटों का विकास करना है। अब तक इस योजना के तहत 76 परियोजनाओं को 5287.90 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जिनमें से 75 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। अतुल्य भारत अभियान के तहत 'मीट इन इंडिया' पहल भी इस दिशा में अहम भूमिका निभा रही है।

स्थानीय समुदायों की भागीदारी हो रही सुनिश्चित

केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से पर्यटन स्थलों का विकास, रोजगार सृजन, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इससे न केवल घरेलू, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery