Monday, December, 15,2025

अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 से 18 दिसंबर तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान का प्रस्तावित तीन देशों का दौरा भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा, आर्थिक सहयोग के विस्तार और कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना है। प्रधानमंत्री का तीन देशों का यह दौरा भारत के पश्चिम एशिया और अफ्रीका के प्रमुख साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने का संकेत है। इन देशों के साथ साझेदारी को और गहरा करने से भारतीय निर्यातकों को नए बाजारों तक पहुंच और दीर्घकालिक व्यापारिक सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।"

विदेश मंत्रालय की सचिव डॉ. नीना मल्होत्रा और सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने शुक्रवार को बताया कि यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी 15-16 दिसंबर को जॉर्डन जाएंगे। जॉर्डन पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण गेटवे है। जॉर्डन के साथ आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने से फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, वस्त्र, आईटी सेवाएं और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। दूसरे चरण में पीएम 16 दिसंबर को इथियोपिया पहुंचेंगे। यह 2011 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। दोनों देश व्यापार विविधीकरण, कनेक्टिविटी, कृषि, खनन, आईटी और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। कई समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना है। अंतिम चरण में पीएम मोदी 17-18 दिसंबर को ओमान में रहेंगे। यह उनकी 2018 के बाद दूसरी यात्रा होगी। ओमान भारत का पारंपरिक रणनीतिक साझेदार है और रक्षा, व्यापार व निवेश में दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery