Monday, April, 21,2025

पीएम ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का दिया जवाब

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मूलमंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास’ है, जबकि कांग्रेस का मूल एजेंडा ‘परिवार प्रथम’ 
रहा है। 
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के शासन को ‘झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण’ का मिश्रण बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इस राजनीति से देश को मुक्त किया है। हमने तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर संतुष्टीकरण की नीति अपनाई है, जिससे समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले।

परिवारवाद’ पर बोला हमला
पीए ने कहा कि कांग्रेस ने देश में शासन का ऐसा मॉडल बनाया, जिसमें सिर्फ एक परिवार को सर्वोपरि रखा गया। कांग्रेस सरकार में लाइसेंस राज और परमिट सिस्टम हावी था, जिससे आम नागरिकों परेशान था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में एक व्यक्ति, जो आज राज्यसभा में बैठा है, उसके पिता को कार खरीदने के लिए 15 साल तक इंतजार करना पड़ा था, जबकि उनके पास पैसे भी थे।

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है और दुनिया भारत की आर्थिक ताकत को पहचान रही है। ‘मेक इन इंडिया’ जैसी नीतियों ने देश को आत्मनिर्भर बनाया और वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, पहले जब दुनिया भारत को देखती थी तो उसे घोटालों और भ्रष्टाचार से भरा देश दिखता था। 

जातिवाद और आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा
मोदी ने कांग्रेस पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “कांग्रेस सरकार ने कभी भी ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल के दौरान लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए संविधान को कुचला और देश को जेलखाना बना दिया। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता था, उसे दबा दिया जाता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery