Tuesday, August, 12,2025

'भारत टेक्स 2025' बना वैश्विक मंच: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'भारत टेक्स 2025' में कहा कि भारत का कपड़ा उद्योग 2030 से पहले नौ लाख करोड़ रुपए के वार्षिक निर्यात लक्ष्य को हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत दुनिया में छठा सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक है और इसका निर्यात लगभग तीन लाख करोड़ रुपए का है। इसे तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है। 'भारत टेक्स 2025' को कपड़ा उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए मोदी ने कहा कि इसमें 120 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। उन्होंने तकनीकी कपड़ा क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपस्थिति पर भी जोर दिया।

'5 एफ दृष्टिकोण' से उद्योग को मजबूती

प्रधानमंत्री ने अपने '5एफ दृष्टिकोण' (खेत से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन, फैशन से विदेशी बाजार) का जिक्र किया, जो किसानों, बुनकरों और व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है। उन्होंने आईआईटी और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया और बैंकिंग क्षेत्र से निवेश समर्थन का आग्रह किया। मोदी ने बताया कि पिछले वर्ष कपड़ा निर्यात में 7% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र की तेजी से बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।

पिछले बजट से ज्यादा आवंटन

प्रधानमंत्री ने बताया कि आम बजट 2025-26 में कपास की उत्पादकता बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपए के पांच वर्षीय कपास मिशन की घोषणा की गई है। कपड़ा मंत्रालय के लिए 5,272 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19% अधिक है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery