Friday, September, 26,2025

पीएम का ऐलान... भारत बनेगा 'डिजिटल हीरे' का वैश्विक हब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और 'भारत सेमीकॉन मिशन' अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18 अरब डॉलर से अधिक की 10 परियोजनाएं जारी हैं, जिनमें 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हो रहा है। मोदी ने 'सेमीकॉन इंडिया-2025' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 1,000 अरब डॉलर के वैश्विक चिप बाजार में भारत अपनी मजबूत हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा, वह दिन दूर नहीं जब भारत में बनी सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय एकल-खिड़की प्रणाली और 'प्लग-एंड-प्ले' इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉडल लागू किया गया है। पीएम ने कहा कि पिछली सदी को तेल ने आकार दिया, लेकिन 21वीं सदी की शक्ति छोटी चिप में केंद्रित है। उन्होंने चिप को "डिजिटल हीरा" बताते हुए कहा कि यह वैश्विक प्रगति को नई गति देगा। मोदी ने 2021 में शुरू हुए सेमीकॉन कार्यक्रम की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2023 में पहला संयंत्र स्वीकृत हुआ, 2024 में और कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली और 2025 में पांच अतिरिक्त परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। यह निवेश प्रवाह भारत में बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाता है।

महिला व युवाओं की भूमिका

मोदी ने कहा कि भारत के नवाचार, युवाओं की शक्ति और वैश्विक भरोसे का अनूठा मेल सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा, दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ मिलकर भविष्य का निर्माण करना चाहती है।

खनिज और संसाधनों पर ध्यान

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए आवश्यक खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर काम कर रहा है। पिछले चार वर्षों में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और सरकार भारतीय बौद्धिक संपदा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मां के अपमान पर राजद-कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी: मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने दरभंगा में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे जाने पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, मैं भले ही माफ कर दूं, लेकिन बिहार की जनता राजद और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। मोदी ने
कहा कि राजद शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार और अपराध चरम पर थे। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी पिछड़े वर्ग के किसी व्यक्ति को सत्ता में बर्दाश्त नहीं कर सकती।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery