Tuesday, November, 25,2025

भारत अब रुकने के मूड में नहीं: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीटीवी वर्ल्ड ग्लोबल समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस माओवादी आतंक को छिपाती है। इनके शासन में देश का करीब हर बड़ा राज्य नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक की चपेट में था। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- मैं बहुत जिम्मेदारी से बोलता हूं, जो माथे पर संविधान लेकर नाचते हैं। वो आज भी माओवादियों की रक्षा में दिन रात लगे हैं। लेकिन, बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। पिछले 75 घंटों में ही 303 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता। अब भारत सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर करके दुश्मन को जवाब देता है। भारत रुकने के मूड में नहीं है। हम न रुकेंगे, न थर्मेगे, 140 करोड़ देशवासी मिलकर तेजी से आगे बढ़ेंगे। एक समय भारत को कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था। 'आज भारत दुनिया को प्रमुख पांच अर्थव्यवस्थाओं में है। चिप्स से लेकर शिप्स तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।'

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery