Friday, September, 26,2025

युवा नेताओं से घबराते हैं राहुल

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई अनौपचारिक बैठक में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी के कई प्रतिभाशाली और युवा सांसद अपने ही नेतृत्व की 'असुरक्षा' के कारण चर्चा में भाग नहीं ले पाते। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कई युवा नेता हैं, लेकिन 'परिवारवाद और असुरक्षा' की वजह से उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जाता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राहुल गांधी इन नेताओं की मौजूदगी से असहन और असुरक्षित महसूस करते हैं। हालांकि मोदी ने राहुल गांधी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी स्पष्ट रूप से उन्हीं पर लक्षित मानी गई। बैठक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में हुई। परंपरा के अनुसार यह एक सर्वदलीय बैठक होती है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि वे शायद संसद में अपने व्यवहार से इतने शर्मिंदा थे कि शामिल नहीं हुए। बैठक में मौजूद एक सदस्य ने टिप्पणी की कि कांग्रेस को साथ लाना कठिन होता जा रहा है, क्योंकि पार्टी में कुछ ही लोग निर्णयों पर असर डाल पाते हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि शायद कांग्रेस का नेतृत्व अपने ही प्रतिभाशाली सांसदों से 'असुरक्षित' महसूस करता है।

पीएम ने ऑनलाइन गेमिंग बिल की तारीफ की

प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान हाल ही में पारित हुए ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन और विनियमन) विधेयक का विशेष उल्लेख किया। यह विधेयक सभी 'रियल मनी गेम्स' पर रोक लगाता है और ई-स्पोर्ट्स व सामाजिक ऑनलाइन खेलों को बढ़ावा देने का प्रावधान करता है। मोदी ने इसे 'दूरगामी असर वाला कानून' बताते हुए खेद जताया कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर संसद में चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में कई अहम बिल पास हुए, लेकिन विपक्ष ने बहस करने की बजाय बार-बार हंगामा करना चुना।

मोदी-मैक्रों फोन वार्ता, यूक्रेन संकट पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। वार्ता का मुख्य फोकस यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षो के शांतिपूर्ण समाधान पर रहा। मोदी ने इस बातचीत को 'बहुत अच्छा' बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मैक्रों हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेस्की के साथ हुई वार्ता में शामिल यूरोपीय नेताओं में थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery