Thursday, June, 26,2025

जाति जनगणना से वंचितों को मुख्यधारा में लाएंगे: PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बैठक में सुशासन, जाति जनगणना और ऑपरेशन सिंदूर जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जाति जनगणना उनकी सरकार के "सबका साथ, सबका विकास" के मॉडल की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा, इस पहल के जरिए हम समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों और सभी क्षेत्रों में पिछड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर से बढ़ा आत्मविश्वास

प्रधानमंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का उल्लेख करते हुए इसे भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रक्षा तकनीकों के माध्यम से हमारी सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को सटीकता से निशाना बनाया। यह देश की आत्मनिर्भरता और सैन्य ताकत में आई मजबूती का प्रतीक है।

जेपी नड्डा ने प्रस्तावों की जानकारी दी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि बैठक में दो अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पहला, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर, जिसमें भारतीय सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की गई। दूसरा, जाति जनगणना पर, जिसमें मोदी सरकार की इस पहल को वंचित समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया गया।

मोदी 3.0 की पहली वर्षगांठ पर चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री ने एनडीए शासित राज्यों से सुशासन को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और कुशल प्रशासन अत्यंत आवश्यक हैं। बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष और आपातकाल के 50 साल पूरे होने जैसे विषयों पर भी विचार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery