Thursday, January, 29,2026

नौसेना का आत्मनिर्भरता व आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नौसेना दिवस पर बल के कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय नौसेना अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि हाल के वर्षों में नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है और इससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती में वृद्धि हुई है। चार दिसंबर को नौसेना दिवस, 1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध के दौरान नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। भारतीय नौसेना की 'मिसाइल बोट्स' ने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत कराची बंदरगाह पर जोरदार हमला किया था।

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा कि भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। वे हमारे तटों की सुरक्षा करते हैं और हमारे सामुद्रिक हितों को बनाए रखते हैं। उन्होंने हाल के एक अवसर को भी याद किया जब उन्होंने भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ समय बिताया था। उन्होंने कहा, मैं इस वर्ष की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाई।

देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वालों को सलाम

नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई! साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को राष्ट्र सलाम करता है। व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक भारतीय नौसेना अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery