Wednesday, July, 15,2026

देशी पेय अपनाएं... खेल और विरासत पर करें गर्व

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों से गर्मी के मौसम में पारंपरिक भारतीय पेय पदार्थों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम पन्ना, लस्सी, छाछ, सत्तू का शरबत, कोकम शरबत और बेल पन्ना जैसे देशी पेय न केवल गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि भारत की समृद्ध परंपरा का भी हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय एथलेटिक्स की उपलब्धियों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि महज दो दिनों के भीतर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा, जो देश में खेलों के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। पीएम ने धावक गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर के प्रदर्शन की विशेष प्रशंसा की। मोदी ने नीदरलैंड यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां से चोल काल की 1000 वर्ष से अधिक पुरानी ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि ये पट्टिकाएं भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं में बढ़ती खगोल विज्ञान की रुचि, देशभर में सक्रिय एस्ट्रोनॉमी क्लबों और तमिलनाडु की शिक्षिका गिरिजा अम्मा द्वारा विद्यार्थियों के माध्यम से सैनिकों के लिए जुटाई गई सहायता राशि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना के प्रेरक उदाहरण हैं।
 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery