Thursday, January, 29,2026

2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेगा भारत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 129वें एपिसोड में वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि यह साल भारत के लिए गर्व, आत्मविश्वास और सामूहिक संकल्पों से भरा रहा। 2025 के आखिरी एपिसोड में पीएम ने न केवल बीते साल की सफलताओं को याद किया, बल्कि 2026 की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी देशवासियों से खुलकर संवाद किया।

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 भारत के लिए कई ऐतिहासिक मील के पत्थरों का साक्षी बना। राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और वैश्विक मंचों पर भारत की मौजूदगी पहले से कहीं अधिक सशक्त रही। उन्होंने विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया और दुनिया ने स्पष्ट रूप से देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिला। "लोग वही सामान खरीद रहे हैं, जिसमें किसी भारतीय का पसीना लगा हो और जिसमें भारत की मिट्टी की खुशबू हो," यह कहते हुए पीएम ने वोकल फॉर लोकल को 2025 की बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उनके अनुसार, इस सोच ने देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और मजबूत किया है।

कश्मीर का इतिहास 2 हजार साल पुरानाः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के गौरवशाली इतिहास का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बारामूला के ऊंचे टीले प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानव निर्मित हैं और ये करीब दो हजार साल पुराने बौद्ध स्तूपों से जुड़े हैं। फ्रांस के एक म्यूजियम में मिले चित्रों के माध्यम से कश्मीर के प्राचीन बौद्ध अतीत की पुष्टि होती है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध बनाता है। पूर्वोत्तर भारत की पहल का जिक्र करते हुए पीएम ने मणिपुर के युवा मोइरांगथेम की सराहना की, जिन्होंने सोलर पैनल लगाने का अभियान चलाकर सैकड़ों घरों तक बिजली पहुंचाई। पीएम ने इसे लोकल सोल्यूशन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

एंटीबायोटिक दवाओं पर चिंता जताई

स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते और अनावश्यक उपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ICMR की हालिया रिपोर्ट में सामने आया है कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में कुछ दवाएं कमजोर साबित हो रही है, जिसका बड़ा कारण बिना डॉक्टर की सलाह दवाओं का सेवन है। पीएम ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं दवा लेने की आदत से बचें और चिकित्सकीय सलाह का पालन करें।

दुबई में कन्नड़ पाठशाला खुली

विदेशों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति के प्रसार पर भी पीएम मोदी ने खुशी जताई। दुबई में कन्नड़ पाठशाला की शुरुआत और फिजी में तमिल दिवस के आयोजन को उन्होंने भारतीय भाषाओं के वैश्विक सम्मान का प्रतीक बताया।

आजादी के नायकों की गाथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं

अंत में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के नायकों और नायिकाओं की गाथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। पीएम ने कहा कि 2025 ने देश को आत्मविश्वास दिया है और अब भारत 2026 में नई उम्मीदों, नए संकल्पों और विकास के नए अध्याय के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery