Friday, September, 26,2025

स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल की अपील, लोकल फॉर वोकल पर जोर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर रविवार को देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का गौरवपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के खुलकर इस्तेमाल (वोकल फॉर लोकल) के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग विकसित भारत बनाने में मददगार साबित होगा।

पीएम मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में अपने संबोधन के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं के बीच जम्मू कश्मीर की दो प्रमुख उपलब्धियों पुलवामा में पहला 'दिन-रात्रि' क्रिकेट मैच और श्रीनगर की डल झील में 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' के आयोजन का भी उल्लेख किया।

देश के विभिन्न भागों में गणेश उत्सव, दुर्गा पूजा और दीपावली उत्सव के आगमन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को त्योहारों के दौरान उपहार, कपड़े, सजावट की वस्तुएं या अन्य कोई चीज खरीदते समय स्वदेशी उत्पादों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, गर्व से कहो यह स्वदेशी है, गर्व से कहो यह स्वदेशी है, गर्व से कहो यह स्वदेशी है। हमें इसी भावना के साथ आगे बढ़ना है। एक ही मंत्र है 'वोकल फॉर लोकल', एक ही रास्ता है आत्मनिर्भर भारत, एक ही लक्ष्य है विकसित भारत।

प्राकृतिक आपदाएं ले रही हैं देश की परीक्षा

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मानसून में, प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। कहीं मकान तहस-नहस हो गए, कहीं खेत जलमग्য় हो गए, बड़ी संख्या में परिवार बर्बाद हो गए। कहीं पानी के तेज बहाव में पुल बह गए, सड़कें बह गई, लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुखी किया है।

कश्मीर में खेलों के आयोजन का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ और बारिश से हुई तबाही के बीच जम्मू कश्मीर ने दो बेहद खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलवामा में दिन-रात्रि का पहला क्रिकेट मैच यहां खेला गया। पहले यह नामुमकिन था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरा आयोजन, जिसने ध्यान आकृष्ट किया, वह था श्रीनगर की डल झील में आयोजित देश का पहला 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल'। इसमें पूरे भारत से 800 से अधिक एथलीट ने हिस्सा लिया। महिला एथलीट भी पीछे नहीं रहीं, उनकी भागीदारी लगभग पुरुषों के बराबर थी। मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देता हूं।

दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम

मोदी ने कहा कि रामायण और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम अब दुनिया के हर कोने तक पहुंच रहा है। इस महीने की शुरुआत में कनाडा के मिसिसागा में भगवान राम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसी महीने रूस के बेहद ठंडे इलाके व्लादिवोस्तोक में एक अनोखी प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें रूसी बच्चों ने रामायण के विभिन्न विषयों पर बनाए गए चित्र प्रदर्शित किए। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भारतीय संस्कृति के प्रति बढ़ती जागरूकता देखकर वाकई बहुत खुशी होती है।

आपदा राहत बलों के प्रयासों को सराहा

प्रधानमंत्री ने बचाव अभियान के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां भी संकट आया, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के हमारे जवानों और अन्य सुरक्षाबलों ने लोगों को बचाने के लिए दिन-रात काम किया। जवानों ने प्रौद्योगिकी की भी मदद ली। थर्मल कैमरे, लाइफ डिटेक्टर, खोजी कुत्तों और ड्रोन निगरानी की मदद से राहत कार्यों में तेजी लाने की कोशिश की गई। हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery