Tuesday, November, 25,2025

वंदे मातरम्@150... मोदी लॉन्च करेंगे वर्षभर का राष्ट्र उत्सव

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले समारोह की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह आयोजन सात नवंबर 2025 से सात नवंबर 2026 तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होगा। समारोह का उद्देश्य 'वंदे मातरम्' की रचना कालजयी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

सामूहिक गायन से गूंजेगा देश

पीएमओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9:50 बजे देशभर में एक साथ 'वंदे मातरम्' का पूर्ण संस्करण गाया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के नागरिक भाग लेंगे। स्कूलो, कॉलेजों, सांस्कृतिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन होगे। यह समारोह राष्ट्रीय गौरव, स्वतंत्रता संग्राम की भावना और एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा।

बंकिमचंद्र की कालजयी रचना को 150 वर्ष

साल 2025 में 'वंदे मातरम्' की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह गीत सात नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था। बाद में यह उनके प्रसिद्ध उपन्यास 'आनंदमठ' के एक भाग के रूप में पत्रिका 'बंगदर्शन' में प्रकाशित हुआ था। 'वंदे मातरम्' ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाया।

केंद्र सरकार का राष्ट्रव्यापी उत्सव

केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर को मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर सालभर उत्सव मनाने का निर्णय लिया था। इस अवसर को 'राष्ट्र एकता का उत्सव' नाम दिया गया है। देशभर में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन
कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों को यह याद दिलाना है कि 'वंदे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक है। यह समारोह न केवल स्वतंत्रता संग्राम की भावना को पुनर्जीवित करेगा बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक जुड़ाव और एकता की भावना को भी सशक्त करेगा।

सामूहिक गायन रहेगा मुख्य आकर्षणः मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश वंदे मातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहा है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे दिल्ली में आयोजित समारोह में वे शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery