Friday, June, 27,2025

पीएम मोदी कल करेंगे परियोजना की शुरुआत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरावली पर्वतमाला में बंजर भूमि को उपयोग लायक बनाने के लिए एक विशाल परियोजना की आधिकारिक रूप से शुरुआत करेंगे। पर्यावरण मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मोदी दक्षिण दिल्ली के रिज क्षेत्र में पौधे लगाएंगे, जो गुजरात से राष्ट्रीय राजधानी तक 700 किलोमीटर तक फैली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। परियोजना की शुरुआत से जुड़े कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।

सूत्रों ने बताया कि परियोजना के तहत अरावली पर्वत श्रृंखला में आने वाले 29 जिलों में करीब एक हजार नर्सरी विकसित की जाएंगी। सरकार के अनुसार, यह पहल भारत के जलवायु लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण होगी, जिसके तहत 2.5 से 3 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड के समतुल्य अतिरिक्त कार्बन सोखने की क्षमता का निर्माण करना तथा 2030 तक 2.6 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि को पुनः उपजाऊ बनाना शामिल है।

64 लाख हेक्टेयर भूमि में विकसित होगी हरित पट्टी

सरकार ने मार्च 2023 में 'अरावली ग्रीन वॉल' पहल को पेश किया था। इस परियोजना का लक्ष्य गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में लगभग 64 लाख हेक्टेयर भूमि को शामिल करते हुए पांच किलोमीटर चौड़ा 'हरित पट्टी बफर जोन' स्थापित करना है। इस बफर जोन के भीतर, लगभग 42 प्रतिशत (27 लाख हेक्टेयर) भूमि बंजर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery