Friday, September, 26,2025

भारत-जापान संबंधों को नई उड़ान, रोडमैप तैयार

नई दिल्ली/टोक्यो: भारत के विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंचे। टोक्यो पहुंचने पर उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। दौरे की शुरुआत में पीएम मोदी ने टोक्यो में आयोजित भारत-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित किया, जहां उन्होंने जापान की तकनीक और भारत के टैलेंट को मिलाकर विश्व की तस्वीर बदलने की बात कही। उन्होंने जापान को भारत की विकास यात्रा का अहम साझेदार बताया।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां उन्होंने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा से मुलाकात की। इस बैठक में व्यापार, निवेश और उभरती तकनीकों जैसे विषयों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए। सम्मेलन के इतर पीएम मोदी ने भारत-जापान के अगले 10 वर्षों का रोडमैप साझा किया।
उन्होंने घोषणा की कि जापान भारत में आगामी एक दशक में 10 हजार अरब येन का निवेश करेगा। इसके अलावा, चंद्रयान-5 मिशन में सहयोग को लेकर भी सहमति बनी।

पीएम ने ISRO और JAXA के बीच हुए समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए अंतरिक्ष में संयुक्त प्रगति की बात कही। वहीं, रक्षा सहयोग बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

इशिबा को भारत आने का न्योता

मोदी ने भारत-जापान समिट के लिए जापान के पीएम इशिबा को भारत आने का न्योता दिया। इसके अलावा मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग पर भारत के रुख को साफ करते हुए इसे मानवता के आधार पर देखने की बात कही।

भारत में बनाओ, दुनिया के लिए बनाओ: मोदी

मोदी ने कहा, भारत और जापान के स्मॉल-मीडियम उद्योग और स्टार्टअप को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।' मोदी ने जापानी कंपनियों से कहा, 'भारत में बनाओ, दुनिया के लिए बनाओ।' कामगारों के आदान-प्रदान की योजना से पांच लाख भारतीयों को जापान में रोजगार मिलेगा।

भारतीय टैलेंट-जापानी टेक्नालॉजी का साथ

मोदी ने कहा, जापानी टेक्नालॉजी और भारतीय टैलेंट साथ आ जाए तो जीत पक्की है। जहां हम हाई स्पीड रेल पर काम कर रहे हैं, वहीं अगली पीढ़ी की मोबिलिटी साझेदारी के तहत हम तेजी से प्रगति करेंगे।

भारत और जापान के बीच हुए ये 13 समझौते

  • अगले दशक के लिए भारत-जापान जॉइंट विजन।
  • सुरक्षा सहयोग पर जॉइंट डिक्लेरेशन।
  • भारत-जापान के बीच ह्यूमन रिसॉस के आदान-प्रदान के लिए एक्शन प्लान।
  • संयुक्त ऋण व्यवस्था पर सहयोग।
  • भारत-जापान डिजिटल पार्टनरशिप 2.0 पर समझौता।
  • खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग।
  • चंद्रयान-5 मिशन के लिए भारत और जापानी अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच सहयोग।
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर सहयोग।
  • क्लीन हाइड्रोजन और अमोनिया पर जॉइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट।
  • डिसेंट्रलाइज डोमेस्टिक वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर समझौता।
  • भारत-जापान करेंगे पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग।
  • भारत के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान और जापान के विदेश मंत्रालय के बीच समझौता।
  • भारत और जापान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच जॉइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट।

जापान के बाद चीन जाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरा खत्म कर चीन के दौरे पहुंचेंगे। अमेरिकी टैरिफ वार के बीच पीएम का चीन दौरा काफी अहम है। यहां वह एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि एससीओ शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर दो द्विपक्षीय बैठके होने की संभावना है।

पुतिन दिसंबर में आएंगे भारत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में भारत की यात्रा पर आएंगे। क्रेमलिन के वरिष्ठ अधिकारी यूरी उशाकोव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोगवार को चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की मुलाकात होगी, जहां उनकी दिसंबर में भारत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery