Wednesday, November, 26,2025

लोकल खरीदो... भारत को मजबूत बनाओः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के रोहिणी में देश के पहले 8-लेन एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) का उद्घाटन किया। करीब 11,000 करोड़ रुपए की लागत से बने इन दोनों हाईवे को दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, भारतीय हैं तो भारत में बना सामान ही खरीदें। दिवाली पर भी वही सामान खरीदें, जो भारतीयों ने भारत में बनाया है। व्यापारी भी विदेशी सामान छोड़कर लोकल सामान बेचें।

आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

पीएम मोदी ने कहा कि 11 साल पहले भारत अपनी जरूरत के मोबाइल फोन विदेशों से मंगाता था, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। अब देश में हर साल 30 से 35 करोड़ मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है और भारत इन्हें निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव 'मेक इन इंडिया' अभियान की सफलता और देश की उत्पादन क्षमता का प्रमाण है।

विदेशी दबाव के बीच स्वदेशी पर जोर

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर खींचतान जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूस से तेल आयात को लेकर भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है। ऐसे में मोदी का 'स्वदेशी को अपनाओ' संदेश, विदेशी दबाव के बीच 'मेड इन इंडिया' को और मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मोदी ने कहा कि एक दशक पहले भारत खिलौनों के लिए भी विदेशों पर निर्भर था, लेकिन अब भारत 100 से अधिक देशों में खिलौनों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने इसे भारत के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

दिवाली पर 'डबल बोनस' की घोषणा

पीएम ने कहा कि जीएसटी में जल्द ही 'नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म' होने वाला है और दिवाली पर देशवासियों को 'डबल बोनस' मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसका प्रारूप राज्यों को भेजा जा चुका है और इसका लाभ देशभर के व्यापारियों और आम जनता को होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery