Saturday, April, 19,2025

जैन धर्म भारत की पहचान का अभिन्न अंग: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जैन धर्म ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने 'नवकार महामंत्र दिवस' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जैन धर्म के सिद्धांत अहिंसा, अनेकांतवाद और जीवन की पारस्परिक निर्भरता आधुनिक वैश्विक चुनौतियों जैसे आतंकवाद, युद्ध और जलवायु परिवर्तन का समाधान प्रस्तुत करते हैं। मोदी ने कहा कि तीर्थंकरों की शिक्षाएं और जैन मूर्तियां संसद भवन की वास्तुकला में भी परिलक्षित होती हैं। उन्होंने अनेकांतवाद को वैश्विक संवाद के लिए जरूरी बताया और कहा कि विविध दृष्टिकोणों की स्वीकार्यता ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

पीएम ने किया नौ प्रतिज्ञाएं लेने का आग्रह

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनता से नौ प्रतिज्ञाएं लेने का आग्रह किया। इनमें जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण, स्थानीय उत्पादों का समर्थन, देश में यात्रा, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज का सेवन, खाद्य तेल में कटौती और खेल व योग को जीवन में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि नवकार मंत्र ज्ञान और कर्म को जीवन की दिशा मानता है और यही दर्शन एक विकसित भारत की नींव है। प्रधानमंत्री ने विदेशों से लौटाई गई 20 से अधिक प्राचीन मूर्तियों का भी उल्लेख किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery