Friday, September, 26,2025

दिवाली और छठ से पहले खुशियों का डबल धमाका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात के दौरान जीएसटी सुधारों, आत्मनिर्भर भारत और ऑनलाइन गेमिंग कानून पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बच्चों की टॉफियों पर भी टैक्स लगाया जाता था, जिससे आम घरों का बजट बिगड़ जाता था। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जीएसटी को और सरल बनाकर देशवासियों को बड़ी राहत दी है। अब केवल दो स्लैब 5% और 18% बचे हैं, जबकि विलासिता और अहितकर वस्तुओं पर 40% टैक्स रहेगा। नई दरें नवरात्र के पहले दिन, 22 सितंबर से लागू होंगी। मैंने लाल किले से वादा किया था कि दिवाली और छठ से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। जीएसटी 2.0 उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

ऑनलाइन गेमिंग पर चिंता

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन गेमिंग को 'नशे जैसी लत' बताते हुए कहा कि यह परिवारों को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा, 'गेमिंग बुरा नहीं है, गैंबलिंग बुरा है।' सरकार ने नया कानून बनाया है ताकि युवाओं को बचाया जा सके। मोदी ने कहा कि समय पर बदलाव किए बिना भारत को वैश्विक स्तर पर उसका उचित स्थान नहीं मिल सकता।

आत्मनिर्भर भारत सिर्फ नारा नहीं, ठोस प्रयास हो रहे

प्रधानमंत्री ने कहा, कोई नहीं भूल सकता कि कांग्रेस सरकार ने आपका मासिक बजट कैसे बढ़ाया था। वे बच्चों की टॉफियों पर भी 21% टैक्स लगाते थे। अगर मैंने ऐसा किया होता तो लोग मेरे बाल नोच लेते। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से अब रोजमर्रा की चीजें और सस्ती होंगी। धनतेरस की रौनक बढ़ जाएगी और देश के करोड़ों परिवारों का बोझ कम होगा। मोदी ने शिक्षकों से कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, बल्कि ठोस प्रयास हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश को हर साल 1 लाख करोड़ रुपए का खाद्य तेल आयात करना पड़ता है। अगर यह पैसा यहीं रहता तो कितने बच्चों की जिंदगी बदल सकती थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery