Friday, July, 17,2026

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर आज से

नई दिल्ली/चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश के रेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ेंगे। जींद-सोनीपत के 89 किलोमीटर मार्ग पर संचालित होने वाली यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है और 'हाइड्रोजन फ्यूल सेल' प्रणाली पर आधारित है। प्रधानमंत्री जींद में लगभग 14,700 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 12,470 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचकर 4,700 करोड़ रुपए से अधिक की स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

सुरक्षा कारणों से बदला रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित जींद दौरे से कुछ घंटे पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निर्देश पर प्रधानमंत्री का रूट बदल दिया गया है। अब उनका हेलीकॉप्टर सीधे रेलवे स्टेशन के निकट रामलीला ग्राउंड में उतरेगा, जहां वे भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे नए निर्धारित मार्ग से सीधे रैली स्थल पहुंचेंगे। शहर के भीतर प्रस्तावित रोड शो रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री का जींद में करीब 40-45 मिनट का कार्यक्रम रहेगा, जिसके बाद वे चंडीगढ़ रवाना होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery