Thursday, January, 29,2026

भारत में लोकतंत्र सफल है, क्योंकि शासन के केंद्र में जनता है: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र इसलिए सफल है, क्योंकि शासन के केंद्र में जनता है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत बनाया है। और दुनिया को यह दिखाया है कि मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाएं विकास को स्थिरता, गति और विस्तार प्रदान करती हैं। संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रमंडल देशों की संसद के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (CSPOC) का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र एक विशाल वृक्ष की तरह है, जिसकी जड़ें गहरी हैं और जिसकी शाखाएं अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने का माध्यम बनती हैं। भारत में लोकतंत्र का अर्थ है शासन की योजनाओं का बिना भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना ।

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनकल्याण की भावना से लागू की गई सरकारी योजनाओं के कारण पिछले कुछ वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के समय आशंका जताई जा रही थी कि इतनी विविधता वाला देश लोकतंत्र को संभाल पाएगा या नहीं, लेकिन भारत ने इन सभी संदेहों को गलत साबित किया है। मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और उसके पास यूपीआई के रूप में विश्व की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान प्रणाली है। भारत वैक्सीन उत्पादन में अग्रणी है और इस्पात उत्पादन, स्टार्टअप इकोसिस्टम, विमानन, रेलवे और मेट्रो नेटवर्क के क्षेत्र में भी वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान रखता है। राष्ट्रमंडल देशों की लगभग आधी आबादी भारत में रहती है और भारत अपने अनुभवों को साझेदार देशों के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सीखने और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ता है। भारत वैश्विक मचों पर 'ग्लोबल साउथ' की आवाज को मजबूती से उठाता रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery