Tuesday, April, 22,2025

‘शीशमहल’ वाले नहीं समझ सकते गरीबों का दर्द: पीएम

नई दिल्ली चुनाव की तारीख करीब आते ही पीएम मोदी दिल्ली में जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली के आरकेपुरम में संकल्प रैली की। पीएम मोदी ने रैली में कहा कि दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटेगी। पीएम ने आम आदमी पार्टी पर झुग्गियां तोड़े जाने को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि ‘जो लोग ‘शीशमहल’ में रहते हैं, वे गरीबों की झुग्गी या मध्यम वर्ग के दो कमरे के फ्लैट की अहमियत नहीं समझ सकते। मोदी ने कहा दिल्ली सरकार ने 11 साल बर्बाद कर दिए हैं, अब इसके विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार जरूरी है। मोदी ने साफ किया कि दिल्ली में जनहित की कोई भी योजना बंद नहीं होगी।

जनता को लूटने वालों को देना होगा हिसाब 
जनसभा में प्रधानमंत्री ने ‘मोदी की गारंटी’ पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों के कारण दिल्ली में कारखाने बंद हो रहे हैं और जनता को लूटने वालों को इसका हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा, ‘एक ओर ‘आप-दा’ है जो झूठे वादों के लिए जानी जाती है, वहीं दूसरी ओर ‘मोदी की गारंटी’ है।

महिलाओं को BJP देगी आर्थिक मदद
मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, ‘8 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और 8 मार्च से महिलाओं को 2,500 रुपए मिलने लगेंगे।’ उन्होंने महिलाओं को अपना सुरक्षा कवच बताया और कहा कि उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery