Tuesday, November, 04,2025

वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएं: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और माओवादी समस्या के उन्मूलन के लिए उठाए गए कदमों के कारण इस वर्ष त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' भारत के जीवंत और भव्य स्वरूप को दर्शाता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भावी पीढ़ियों के लिए इसके मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए इस गीत के 150वें वर्ष को यादगार बनाएं।

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' के 127वें संस्करण में यह बात कही। उन्होंने अपने 30 मिनट के संबोधन में देश के विभिन्न भागों में नागरिकों द्वारा की गई कई अनूठी पहल का उल्लेख किया, जिनमें गुजरात में मैंग्रोव लगाया जाना, छत्तीसगढ़ में 'गार्बेज कैफे' की शुरुआत और बेंगलुरु में झीलों को पुनर्जीवित करने के प्रयास शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि छठ पूजा भक्ति, स्नेह और परंपरा का संगम है और यह भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। उन्होंने कहा, आप देश और दुनिया के किसी भी कोने में हों, यदि मौका मिले, तो छठ उत्सव में जरूर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर' ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। लोग उस माओवादी आतंक का जड़ से खात्मा चाहते हैं, जिसने उनके बच्चों का भविष्य संकट में डाल दिया था।

15 नवंबर को मनाएंगे बिरसा मुंडा जयंती

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को राष्ट्र भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) मनाएगा। उन्होंने कहा, भगवान बिरसा मुंडा और कोमाराम भीम की तरह ही हमारे आदिवासी समुदायों में कई और विभूतियां हुई है। मेरा आग्रह है कि आप उनके बारे में अवश्य पढ़े।

संस्कृत को सोशल मीडिया की दुनिया ने दी नई प्राणवायु

प्रधानमंत्री ने कहा कि संस्कृति और सोशल मीडिया की दुनिया ने संस्कृत को नई प्राणवायु दी है और कई युवा रील के माध्यम से संस्कृत के बारे में बात करते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा, कई लोग तो अपने सोशल मीडिया चैनल के जरिए संस्कृत सिखाते भी हैं। ऐसे ही एक युवा कंटेंट क्रिएटर है - भाई यश सालुंड्के। यश की खास बात ये है कि वो कटेंट क्रिएटर भी हैं और क्रिकेटर भी हैं। संस्कृत में बात करते हुए क्रिकेट खेलने की उनकी रील लोगों ने खूब पसंद की है।

थाईलैंड की राजमाता के निधन पर शोक व्यक्त

पीएम मोदी ने थाईलैंड की राजमाता सिरिकित के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

ओडिशा में कॉफी की खेती के प्रयासों की सराहना

मोदी ने ओडिशा के कोरापुट में कॉफी की खेती के प्रयासों की भी सराहना की, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ हो रहा है। कोरापुट में ऐसे लोग हैं जो अपने जुनून के साथ कॉफी की खेती कर रहे हैं। ऐसी कई महिलाएं भी हैं जिनके जीवन में कॉफी की खेती से सुखद बदलाव आया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery