Monday, November, 03,2025

पीएम मोदी बोले... मुझे 'सर' नहीं कहें, मैं आपका भाई हूं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर जाने को कहा और "एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार-इससे बनेगी सुशासन की सरकार" का नारा दिया। चुनावी राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'नमो एप' के माध्यम से संवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र (बूथ) पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को उन्हें उपलब्ध सरकारी लाभों के बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित किया। मोदी ने कार्यकर्ताओं का भोजपुरी में अभिवादन करने के बाद कहा, जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी जीतती है। उन्होंने कहा कि हर बुध कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को उनकी ओर से गारंटी देने को कहा।

महिलाएं समूहों में निकलकर करें मतदान

पीएम मोदी ने बुधवार को बिहार की एक महिला बूथ कार्यकर्ता से उन्हें 'सर' के बजाय 'भैया' कहकर संबोधित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति उनकी सबसे बड़ी ताकत, ढाल और प्रेरणा है। पीएम मोदी ने राज्य की महिलाओं से समूहों में बाहर निकल कर मतदान करने, गाने गाकर और थाली बजाकर लोकतंत्र के इस त्योहार को मनाने का आग्रह किया।

इस बार बिहार में होंगी दो दिवाली

मोदी ने कहा, इस बार, बिहार में दो दिवाली होने वाली है। सबसे पहले, लोगों ने जीएसटी के कारण नवरात्र के पहले दिन दिवाली मनाई। अब, दिवाली 20 अक्टूबर को है और हम उसे मनाने जा रहे हैं। लेकिन इस बार, बिहार 14 नवंबर को राजग की जीत का जश्न मनाने के मूड में है। इसमें बिहार की बहनें और बेटियां प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

भाई दूज पर बहनों के लिए आयोजित करें विशेष कार्यक्रम, करें सम्मानित

प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी 'बहनों' के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और अपने-अपने क्षेत्रों की 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' को सम्मानित करने के लिए भी कहा।

युवाओं को जंगल राज के दौर के बारे में बताएं

पीएम मोदी ने दावा किया कि आज बिहार का युवा 'जंगल राज' के दौर में क्या हुआ था, उससे अनजान है, जब राज्य में नक्सलवाद फैला हुआ था। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं को इसके बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने राजद शासन के संदर्भ में कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं को बिहार भर में लगने वाली उन प्रदर्शनियों में युवाओं को ले जाना चाहिए, जिनमें 'जंगल राज' के दौरान हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को वापस सत्ता में आने का जोखिम नहीं ले सकते जो नक्सलवाद को फिर से सिर उठाने की अनुमति दे सकते हैं। यह बिहार के लोगों के वोटों की शक्ति है जिसने राज्य को राजद और कांग्रेस की बुरी नजरों से बचाया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery