Friday, August, 15,2025

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का लगातार 12वां संबोधन आज

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह भाषण ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में सम्पन्न 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज अब भी बनी हुई है और विपक्ष चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और कल्याणकारी नीतियों के विस्तार पर जोर दे सकते हैं। साथ ही वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति बदलते रुख से उत्पन्न आर्थिक व विदेश नीति की अनिश्चितता पर भी अपनी बात रख सकते हैं। प्रधानमंत्री लंबे समय से 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए स्वदेशी तकनीक और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने पर बल देते आ रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी उनका संदेश 'आत्मनिर्भर भारत' के इर्द-गिर्द रहेगा। इस भाषण के साथ मोदी लगातार 12 बार 15 अगस्त को राष्ट्र को संबोधित करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंदिरा गांधी के नाम था, जिन्होंने लगातार 11 बार लाल किले से भाषण दिया था। प्रथम स्थान पर जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 16 साल तक लाल किले से देश को सम्बोधित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery