Thursday, June, 26,2025

रक्षा उत्पादन में आधुनिकीकरण व आत्मनिर्भरता पर जोर: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं और रक्षा उत्पादन में आधुनिकीकरण तथा आत्मनिर्भरता दोनों पर स्पष्ट रूप से ध्यान केन्द्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि कैसे भारत के लोग देश को मजबूत बनाने के संकल्प के प्रति एकजुट हुए हैं। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर मंगलवार को 11 वर्ष पूरे होने पर सरकार के नागरिक सहभागिता मंच से एक 'थ्रेड' साझा किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों पर प्रकाश डाला गया। इसमें कहा गया है कि मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मात्र 11 वर्षों में भारत की रक्षा क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव आया है, रणनीतिक वैश्विक साझेदारियां प्रगाढ़ हुई हैं तथा अंतरिक्ष अन्वेषण में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

बढ़ा देश का रक्षा निर्यात

पोस्ट में कहा गया है कि भारत का रक्षा निर्यात 2014-15 में 1,940 करोड़ रुपए था जो 2024-25 में बढ़कर 23,622 करोड़ रुपए हो गया है। देश ने अपने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का भी अनावरण किया है। इसमें कहा गया है कि भारत की मिसाइल शक्ति में सटीकता आई है और पहुंच बढ़ी है। इसमें ब्रह्मोस के विस्तारित रेंज संस्करण का भी जिक्र किया गया है जिसका सुखोई-30 एमकेआई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में आयातक की जगह निर्यातक बन गया भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व के 11 वर्षों के दौरान भारत का रक्षा क्षेत्र बड़े पैमाने पर आयात आधारित मॉडल से विश्वसनीय वैश्विक निर्यातक के रूप में तब्दील हो गया है। सिंह ने सोशल मीडिया मंच'एक्स' पर एक पोस्ट में यह भी रेखांकित किया कि इन वर्षों का उत्सव भारत की शक्ति, आत्मनिर्भरता और रणनीतिक वैश्विक नेतृत्व की दिशा में प्रगति के प्रति सम्मान को दर्शाता है। रक्षा निर्यात पर कुछ आंकड़े साझा करते हुए सिंह ने 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' पहल पर सरकार के ध्यान को रेखांकित किया। सिंह ने भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत, पहले स्वदेशी बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू हेलिकॉप्टर 'एलसीएच प्रचंड' और देश की मिसाइल क्षमताओं पर भी प्रकाश डाला।

रक्षा शक्ति के 11 वर्ष पूरे होने का मना रहे हैं जश्न

रक्षा मंत्री ने कहा, 'हम रक्षा शक्ति के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और हम शक्ति, आत्मनिर्भरता तथा रणनीतिक वैश्विक नेतृत्व की दिशा में भारत की प्रगति का सम्मान करते हैं। सिंह ने एक अन्य पोस्ट में 'आत्मनिर्भर रक्षाः कल के भारत को मजबूत बनाना' शीर्षक से एक वीडियो साझा किया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर, विभिन्न सैन्य अभ्यास, सैनिकों की गश्त, पूर्वोत्तर में उग्रवाद के मामलों में कमी और सशस्त्र बलों में 'नारी शक्ति' सहित भारत के आतंकवाद रोधी रुख को दर्शाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery