Tuesday, August, 12,2025

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 100 चिन्हित जिलों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने पर सालाना 24,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। छह वर्षों तक चलने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से लगभग 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह योजना 11 विभागों की 36 मौजूदा योजनाओं, राज्य सरकारों और निजी भागीदारों के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी। योजना को अक्टूबर से लागू किया जाएगा, जबकि प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान अगस्त में शुरू होंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में खाद्यान्न और दूध उत्पादन में वृद्धि के बावजूद जिलों के बीच उत्पादकता में अंतर बना हुआ है, जिसे यह योजना दूर करने का प्रयास करेगी। योजना के तहत कम उत्पादकता, फसल सघनता और ऋण वितरण वाले जिलों की पहचान कर उन्हें विकसित किया जाएगा।

शुभांशु की यात्रा पर सराहना संकल्प पारित

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ISS पर 18 दिवसीय सफल अंतरिक्ष यात्रा पर उन्हें बधाई देने के लिए एक संकल्प पारित किया। शुक्ला की उपलब्धि को 'राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण' बताया गया। मंत्रिमंडल ने इसे भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान महत्वाकांक्षाओं गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। संकल्प में इसरो और वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery