Friday, September, 26,2025

समय सीमा के आधार पर डील नहीं, देशहित सबसे ऊपरः गोयल

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत समय सीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा जब यह पूरी तरह अंतिम रूप ले लेगा, ठीक से संपन्न होगा और राष्ट्रहित में होगा।
गोयल ने यहां संवाददाताओं से यह भी कहा कि भारत यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, अमेरिका, चिली और पेरू सहित विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह एफटीए तभी संभव है, जब यह दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद हो।

गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय हित हमेशा सबसे ऊपर होना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए यदि कोई समझौता होता है तो भारत विकसित देशों के साथ करार करने के लिए हमेशा तैयार है। अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता नौ जुलाई तक हो पाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, जब समझौता अच्छी तरह हो जाएगा, पूरी तरह से अंतिम रूप ले लेगा और देश के हित में होगा, तभी हम इसे स्वीकार करेंगे।

ट्रंप ने तय की है 9 जुलाई की सीमा

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर दो अप्रैल को 26% का अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगा दिया था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही इसे 90 दिनों के लिए यानी नौ जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था। इस बीच, अमेरिका द्वारा लगाया गया 10% मूल शुल्क अभी भी लागू है।

कृषि और वाहन सेक्टर के मुद्दों को सुलझाना शेष

अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत करने के बाद भारतीय दल वाशिंगटन से लौट आया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस समझौते को नौ जुलाई से पहले अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, लेकिन कृषि और वाहन सेक्टर में कुछ मुद्दों को अभी भी सुलझाए जाने की जरूरत है, इसलिए चर्चा जारी रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery