Tuesday, July, 14,2026

फर्जी खबरों पर लगाम कसने की जरूरत... जवाबदेही हो तय

नई दिल्ली: फर्जी खबरों को सार्वजनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरा बताते हुए, संसद की एक समिति ने इस चुनौती से निपटने के लिए दंडात्मक प्रावधानों में संशोधन, जुर्माना बढ़ाने और जवाबदेही तय करने की सिफारिश की है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने एक सिफारिश में कहा है कि समिति चाहती है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय यह सुनिश्चित करे कि देश के सभी प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में तथ्य जांच तंत्र और आंतरिक लोकपाल अनिवार्य हो।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता वाली समिति ने रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया, जिससे फर्जी खबरों की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सभी दलों का समर्थन नजर आता है। समिति ने फर्जी खबरों की चुनौती से निपटने के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोगात्मक प्रयास सहित कई सुझाव दिए हैं।

फर्जी खबरों को किया जाए परिभाषित

समिति का मानना है कि जुमनि की राशि बढ़ाई जा सकती है ताकि यह फर्जी खबरें बनाने वालों और प्रकाशकों के लिए पर्याप्त रूप से निवारक बन सके। समिति ने यह भी कहा कि अस्पष्टता गलत सूचना और फर्जी खबरों की मौजूदा परिभाषा को बिगाड़ती है। उसने मंत्रालय से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल मीडिया के लिए मौजूदा नियामक तंत्र में उपयुक्त खंड शामिल करके इसे परिभाषित करने का अनुरोध किया।

संस्थानों व बिचौलियों को जवाबदेह ठहराने की जरूरत

समिति ने संपादकीय नियंत्रण के लिए संपादकों और विषयवस्तु प्रमुखों, संस्थागत विफलताओं के लिए मालिकों व प्रकाशकों और फर्जी खबरें फैलाने के लिए बिचौलियों और मंचों को जवाबदेह ठहराने की जरूरत बताई। इसके साथ ही प्रकाशन और प्रसारण पर नकेल कसने के लिए मौजूदा अधिनियमों और नियमों में दंडात्मक प्रावधानों में संशोधन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

AI से बनी फर्जी खबरों के लिए जिम्मेदारों की पहचान की जाए

समिति ने एआई-जनित फर्जी खबरों के प्रसार के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए ठोस कानूनी तथा तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय की वकालत की है। इसके साथ ही समिति ने कहा कि ऐसा करने के लिए मानवीय निगरानी के साथ एआई उपकरणों का लाभउठाया जाना चाहिए।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery