Tuesday, August, 12,2025

लोकसभा में गतिरोध बरकरार, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली: विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों की तरह सोमवार को भी लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के के कारण सदन की कार्यवाही पहले सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी और फिर दो बजकर 15 मिनट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे फिर से आरंभहोने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। हंगामे के बीच ही आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखे गए और सदन ने सीमा शुल्क (टैरिफ) अधिनियम, 1975 की दूसरी अनुसूची में संशोधन से संबंधित सॉविधिक संकल्प को स्वीकृति दे दी। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह सांविधिक संकल्प पेश किया था। पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की और खेल से संबंधित दो विधेयकों को पारित करने की जरूरत पर जोर दिया। विधायी कार्यों की सूची में राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, 2025 सूचीबद्ध थे।

सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास उचित नहीं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों से कहा कि नारेबाजी करना, तख्तियां लहराना और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता देख रही है कि नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों से कहा, प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है। प्रश्नकाल में कई मंत्रालयों, विभागों से संबंधित जो प्रश्न पूछे जाते हैं, सरकार उनका जवाब देती है।

सोरेन के सम्मान में राज्यसभा की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित

राज्यसभा के मौजूदा सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन के सम्मान में उच्च सदन की बैठक सोमवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने सोरेन के निधन का जिक्र करते हुए कहा कि पेशे से किसान सोरेन जाने माने आदिवासी नेता थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery