Thursday, March, 12,2026

विपक्ष के 50 सांसद प्रस्ताव से असहमतः रिजिजू

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष ने अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 50 से अधिक सांसदों के समर्थन के बाद पीठासीन अधिकारी ने प्रस्ताव को चर्चा के लिए अनुमति दे दी। इस पर सदन में करीब सात घंटे तक बहस हुई। चर्चा के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि बिरला ने कभी किसी के साथ पक्षपात नहीं किया, फिर भी विपक्ष उनके खिलाफ प्रस्ताव लेकर आया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसद निजी तौर पर इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं और मजबूरी में समर्थन कर रहे हैं। रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका नहीं देने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी बात कहकर सदन में रुके बिना चले जाते हैं और बाद में आरोप लगाते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया गया। वह अकसर विदेश चले जाते हैं। इस पर कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल समेत विपक्षी सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

सपा-द्रमुक ने बिरला को बताया बेहतर इंसान

समाजवादी पार्टी और द्रमुक के सदस्यों ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बेहतर इंसान हैं और सभी को समान अवसर देते हैं, लेकिन उनके खिलाफ संकल्प इसलिए लाया गया है ताकि पद पर आसीन व्यक्ति को कर्तव्यों की याद दिलाई जा सके। सपा के राजीव राय ने कहा, 'मैं लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सम्मान व्यक्त करता हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से भी बिरला जी को बेहतर इंसान मानता हूं।' सदन में द्रमुक के नेता टीआर बालू ने भी कहा कि जिस तरह लोकसभा के इतिहास में पहले भी तीन बार अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और उन्हें हटाया नहीं जा सका, उसी तरह आज भी बिरला को पद से तो नहीं हटाया जा सकता, लेकिन हमारा कर्तव्य है कि लोककभा अध्यक्ष को कर्तव्यों की याद दिलाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery