Monday, August, 11,2025

विपक्ष में साझा प्रत्याशी पर आम सहमति के लिए मंत्रणा जारी

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संभावित नामों पर चर्चा करने तथा इस पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं। खरगे सोमवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित चुनावी धांधली के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्षी नेता और सांसद सोमवार को चुनाव में धोखाधड़ी मुद्दे पर संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे।

इससे पहले इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर रात्रिभोज के दौरान बैठक की थी और बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ-साथ वोट चोरी मॉडल के खिलाफ लड़ने की शपथ ली थी।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सभी दलों में इस बात पर आम सहमति है कि गठबंधन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा। हालांकि, विपक्षी खेमे के एक वर्ग का मानना है कि भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही 'इंडिया' गठबंधन को अपना उम्मीदवार तय करना चाहिए। जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए चार अगस्त की शाम को अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हो रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery