Thursday, June, 26,2025

'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंक के खिलाफ भारत की दृढ नीति को दिखायाः मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को वैश्विक मंच पर स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में बने हथियारों ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और आतंकियों के लिए कोई भी ठिकाना अब सुरक्षित नहीं है। नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक संवाद की शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय हित में आवश्यक हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पहलगाम में नागरिकों की हत्या के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए सटीक हमलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 22 मिनट में भारतीय हथियारों ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और भविष्य में भारत में निर्मित हथियारों को वैश्विक मान्यता प्राप्त होगी।

बीते 11 सालों में देश को सशक्त बनाने का किया काम

नारायण गुरु की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए मोदी कहा कि 'एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर' का मंत्र उनकी सरकार की कई वैश्विक पहलों जैसे 'एक विश्व, एक स्वास्थ्य', 'एक सूर्य, एक पृथ्वी, एक ग्रिड' और योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' का आधार बना है। नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच 1925 में शिवगिरी मठ में हुआ संवाद सामाजिक सुधार को नई दिशा देने वाला क्षण था। पीएम ने कहा कि बीते 11 वर्षों में सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में भारत को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery