Friday, September, 26,2025

'महिलाओं की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत'

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और बाल कल्याण पर आधारित 'महिलाओं के नेतृत्व में विकास' ही 2047 तक विकसित भारत के विजन की आधारशिला है। तिरुपति में संसद और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं की महिला सशक्तीकरण समितियों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बिरला ने कहा कि भारत तभी एक समावेशी और विकसित राष्ट्र बनेगा जब हमारी बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी। इस सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय 'विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास' है, जिसमें लैंगिक उत्तरदायी बजट और उभरती प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में महिलाओं का सशक्तीकरण प्रमुख फोकस है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन महिलाओं के नेतृत्व, समावेशी नीतियों और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक संवैधानिक सुधार बताया, जिसने महिलाओं के लिए संसद और विधानसभाओं में आरक्षण सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि महिलाओं को लोकतंत्र में उनका उचित स्थान दिलाने की पहल है।

बिरला ने महिला स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके योगदान ने भारत के संविधान को लैंगिक रूप से निष्पक्ष बनाने और समान अधिकारों की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery