Tuesday, August, 12,2025

सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर संसद में किया नमन

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को संसद में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह दिन उन वीर सपूतों की अमर गाथा का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देकर विजय की पताका फहराई। ओम बिरला ने कहा कि संपूर्ण राष्ट्र कारगिल के वीरों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उनका साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। इस अवसर पर संसद के केंद्रीय कक्ष में भारतीय लोकतंत्र के प्रखर प्रहरी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सोमनाथ चटर्जी लोकतांत्रिक मूल्यों के अप्रतिम संरक्षक थे। अध्यक्ष पीठ की गरिमा को नई ऊंचाई देने में उनके संतुलित नेतृत्व और वैचारिक दृढ़ता की विशेष भूमिका रही। उनका संसदीय आचरण आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery