Thursday, June, 26,2025

आतंकवाद सभ्यता और मानव विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा: ओम बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद, चाहे किसी भी रूप में हो, सभ्यता और मानव विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक देश या एक क्षेत्र के लिए खतरा नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए कड़ी चुनौती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आतंकवाद के इस खतरे से लड़ने के लिए सभी देश एक साझा मोर्चे और रणनीति के साथ एक साथ खड़े होंगे। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए श्रीलंका के संसदीय शिष्टमंडल को धन्यवाद दिया। बिरला ने विश्व के लोकतांत्रिक देशों की संसदों से आतंकवाद के वैश्विक खतरे के विरुद्ध एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बिरला ने मंगलवार को संसद भवन में श्रीलंका की संसद के डिप्टी स्पीकर और श्रीलंका की संसद की समितियों के सभापति, डॉ. रिज्वी सालीह के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आए संसदीय शिष्टमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ये टिप्पणियां कीं। संसद भवन में शिष्टमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा कि भारत और श्रीलंका की मित्रता साझे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सभ्यतागत मल्यों पर आधारित है।

डिजिटल तकनीक से मजबूत हो रहे हैं दोनों देशों के रिश्ते

भारत की संसद के कामकाज में अपनाए जा रहे विभिन्न तकनीकी नवाचारों के बारे में बताते हुए ओम बिरला ने कहा कि भारत की संसद डिजिटल और एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से संसदीय प्रणाली में जन भागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच संसदीय शिष्टमंडलों के नियमित आदान-प्रदान पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिससे आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा मिला है। उन्होंने संसद सदस्यों के क्षमता निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल नवाचार और प्रौद्योगिकी दोनों देशों में विधायी प्रक्रियाओं और जन भागीदारी को मजबूत कर रहे हैं। बिरला ने इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की कि संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) ने पिछले कई वर्षों में 110 से अधिक देशों के सांसदों और अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय संसद में श्रीलंका के संसदीय शिष्टमंडल के लिए आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम से उन्हें इस बात की जानकारी मिलेगी कि भारतीय संसद ने संसदीय समितियों, विधायी और बजटीय प्रक्रियाओं और अन्य संसदीय साधनों के माध्यम से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कैसे सुदृढ़, सशक्त और लोगों के प्रति जवाबदेह बनाया है।

भारत-श्रीलंका के संबंध होंगे और मजबूतः सालीह

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. रिज्वी सालीह ने श्रीलंका के शिष्टमंडल के आतिथ्य सत्कार के लिए बिरला को धन्यवाद दिया। उन्होंने श्रीलंका की जनता की ओर से भारतीय संसद को शुभकामनाएं दी। डॉ. सालीह ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध रहे है। उन्होंने कठिन समय में श्रीलंका को दिए गए समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भारत-श्रीलंका के संबंध और मजबूत होंगे। इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery