Thursday, April, 24,2025

भारत की तकदीर गढ़ने में सक्रिय भागीदार बनें युवाः बिरला

फगवाड़ा/नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) पंजाब में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एवं स्टडी ग्रांट पुरस्कार समारोह के दौरान युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बिरला ने कहा कि भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नवाचार और वैश्विक नेतृत्व में भागीदारी कर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने 'एक भारत-एक विश्व' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विकसित भारत-2047 की परिकल्पना प्रस्तुत की। इसमें आर्थिक विकास, सामाजिक समानता, वैश्विक नेतृत्व और सतत विकास जैसे विषय शामिल हैं। उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे भारत की तकदीर गढ़ने में सक्रिय भागीदार बनें। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की युवा शक्ति आज वैश्विक स्तर पर तकनीक, शासन, शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे चुनौतियों का डटकर सामना करें और नैतिकता, नवाचार तथा सेवा भावना के साथ भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को और ऊंचा करें।

पारंपरिक मूल्यों के साथ होना चाहिए आधुनिक तकनीकी ज्ञान का संतुलन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में पारंपरिक मूल्यों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान का संतुलन होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमारी प्राचीन शिक्षा प्रणाली के अमूल्य सिद्धांत आधुनिक विज्ञान, तकनीक और शिक्षाशास्त्र की प्रगति की नींव बनें। एलपीयू की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारत की विविधता में एकता का जीवंत उदाहरण है, जहां देश के कोने-कोने और 50 से अधिक देशों के छात्र मिल-जुलकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने 'एक भारत, एक विश्व' जैसे आयोजनों को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

भारत के युवाओं को सीमाओं से परे सोचने की आवश्यकता

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज की वैश्विक दुनिया में भारत के युवाओं को सीमाओं से परे सोचने की आवश्यकता है। वे वैश्विक नागरिक बनें, लेकिन दिल में भारत बसा हो, यही 'एक भारत-एक विश्व' की संकल्पना है। कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के छात्र, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। बिरला ने स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें अनुशासन, दृढ़ निश्चय और एकता के मूल्यों को अपनाकर उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सांसद अशोक मित्तल सहित गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery