Tuesday, November, 25,2025

स्पष्ट व सरल ड्राफ्टिंग से कानून होगा प्रभावी और न्यायसंगतः बिरला

नई दिल्ली/चंडीगढ़: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कानून निर्माण की प्रक्रिया में विधायी प्रारूपण (लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग) अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कानून के प्रारूप में अस्पष्टता या 'ग्रे एरिया' रहेगा तो न्यायपालिका के हस्तक्षेप की गुंजाइश बढ़ जाएगी, इसलिए ड्राफ्टिंग पूरी तरह स्पष्ट, सरल और निश्चित होनी चाहिए। बिरला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हरियाणा विधानसभा और संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान (ICPS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी, विधानसभा नायब अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू. टी. खादर फरीद, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान हमारे लिए मार्गदर्शक है और उसके मूल्यों के अनुरूप ही कानून का प्रारूप तैयार होना चाहिए। उसकी जितनी बेहतर ड्राफ्टिंग होगी, कानून उतना ही प्रभावी, त्रुटिरहित और न्यायसंगत होगा। उन्होंने कहा कि सरल और स्पष्ट भाषा ही प्रभावी कानूनों की आधारशिला है। लोकसभा अध्यक्ष ने जोर दिया कि सहमति असहमति लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन यदि ड्राफ्टिंग मजबूत होगी तो मतभेद केवल विचारधारा तक सीमित रहेंगे, कानून की भाषा पर सवाल नहीं उठेंगे। बिरला ने कहा कि विधायी प्रारूपण केवल तकनीकी कार्य नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की आत्मा है। ड्राफ्टिंग में भाषा के साथ-साथ विराम, पूर्णविराम, अर्धविराम का भी ध्यान रखना जरूरी है।

जब कानून संवैधानिक मूल्यों और जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बनते हैं, तभी लोकतांत्रिक व्यवस्था अपने उद्देश्य की पूर्ति करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के अधिकारी इस प्रशिक्षण से लाभलेकर ऐसी नीतियां और कानून बनाएंगे जो जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर सकें। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधायी प्रारूपण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2023 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। इससे पहले गांधीनगर, लखनऊ, शिमला, रांची, जबलपुर और पटना में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित हो चुके हैं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में हरियाणा सरकार और विधानसभा के लगभग 400 अधिकारी-कर्मचारी भाग ले रहे हैं। समापन सत्र 27 सितंबर को होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने अनुभव साझा करेंगे।

कटारिया से की मुलाकात

चंडीगढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विधायी कार्यवाहियों, राज्य और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विमर्श हुआ। बैठक में नीति निर्धारण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery