Thursday, June, 26,2025

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जापान का भारत को पूरा समर्थन

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जापान के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जापानी शिष्टमंडल ने शुक्रवार को संसद भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात की भारत-जापान संसदीय सहयोग को नई दिशा देने वाला एक अहम कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता भी आयोजित की गई। इसमें लोकतंत्र, आतंकवाद, वैश्विक शांति और बहुपक्षीय सहयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बिरला और फुकुशिरो के बीच हुई वार्ता में जापान के स्पीकर ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि जापान इस लड़ाई में भारत को हर संभव सहयोग देगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती है, जिसके समूल नाश के लिए लोकतांत्रिक देशों को एकजुट होना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और जापान की मित्रता न केवल क्षेत्रीय, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए अनिवार्य है। बिरला ने बताया कि भारत और जापान क्वाड, जी-20 और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसे कई बहुपक्षीय मंचों पर साथ काम कर रहे हैं। दोनों देशों की साझा सोच और चिंताओं के चलते यह मित्रता अब रणनीतिक सहयोग में परिवर्तित हो चुकी है। भारत और जापान के बीच संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्म की साझा विरासत पर भी चर्चा की गई। बिरला ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि बड़ी संख्या में जापानी पर्यटक भारत आकर बौद्ध स्थलों का भ्रमण करते हैं, जिससे People-to-People Connect को बल मिला है। बिरला ने जापान द्वारा भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्बर विकास में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और जापान की ओर से भारतीय छात्रों व कुशल श्रमिकों को अवसर देने की योजना का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्यसभा सांसद संजय झा, लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा कमलजीत सहरावत भी मौजूद रहे।

कार्यप्रणाली को बनाया पारदर्शी और जनसुलभ

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा की चर्चा करते हुए बिरला ने कहा कि संविधान के 75 वर्षों ने देश में व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन संभव किए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संसद ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग करके अपनी कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जनसुलभबनाया है। उन्होंने जापान की संसद के साथ इन अनुभवों को साझा करने की भी पेशकश की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery