Thursday, January, 29,2026

भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति और सभ्यता की आत्माः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन-2026 के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति, संस्कार और सभ्यता की आत्मा हैं तथा इन्हीं के माध्यम से भारत की एकता और विविधता सशक्त होती है।

ओम बिरला ने कहा कि तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों, लेखकों और भाषा कार्यकर्ताओं के विचारों ने भारतीय भाषाओं के वैश्विक भविष्य को नई दिशा दी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब भी हम विश्व के किसी मंच पर जाएं, तो अपनी मातृभाषा में संवाद हमें गर्व के साथ करना चाहिए।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि हम स्वयं अपनी भाषाओं का सम्मान और प्रयोग नहीं करेंगे तो उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। आज आवश्यकता है कि भारतीय भाषाओं को वैश्विक मंचों पर और अधिक प्रोत्साहित किया जाए, ताकि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत विश्व मानवता से और गहराई से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो सांस्कृतिक आत्मगौरव के साथ विकसित भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery