Wednesday, November, 05,2025

बिरला ने किया हाड़ौती को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने का आह्वान

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद भवन परिसर में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के सदस्यों से संवाद करते हुए हाड़ौती अंचल में पर्यटन की संभावनाओं पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता इसकी आत्मा है और राजस्थान, विशेष रूप से हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां) अपने ऐतिहासिक वैभव, सांस्कृतिक गौरव और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन का विशेष केंद्र है।

चंबल रिवरफ्रंट, रणथंभौर और मुकुंदरा जैसे वन्य क्षेत्र इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। बिरला ने कहा कि आगामी कोटा
एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और उत्कृष्ट रेल संपर्क हाड़ौती में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने होटल फेडरेशन और पर्यटन विभाग से आग्रह किया कि आधुनिक माध्यमों के जरिए हाड़ौती की संस्कृति, लोकजीवन और पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार किया जाए, ताकि यह अंचल वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख रूप से उभर सके। लोकसभा अध्यक्ष ने सभी को 2, 3 और 4 जनवरी 2026 को कोटा में आयोजित होने वाले 'कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट' में आमंत्रित किया, ताकि हाड़ौती की अद्भुत धरोहर को विश्व समुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery