Friday, September, 26,2025

भगवान ऋषभ देव से लेकर महावीर तक के संदेश हर युग में प्रासंगिकः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को लाल किला प्रांगण में आयोजित 'दशलक्षण महापर्व समारोह' में भाग लिया और जैन समाज बंधुओं की आध्यात्मिक संगति की।

मुनि प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ लाल मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस पर्व ने अहिंसा, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। पर्युषण के पावन दिनों में आयोजित इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि दशलक्षण पर्व और पर्युषण आत्मशुद्धि, आत्मबल, तपस्या, त्याग और संयम की साधना का समय है। यह पर्व आत्म-चिंतन और आत्मनिरीक्षण का अवसर देता है। उन्होंने जैन मुनियों के उपदेशों को जीवन की कठिनाइयों को हल करने तथा करुणा और सहिष्णुता के पथ पर प्रेरणादायी बताया। साथ ही कहा कि भगवान ऋषभ देव से लेकर महावीर स्वामी तक के संदेश हर युग में प्रासंगिक हैं और हमें सत्य, अहिंसा व संयम से युक्त जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery