Saturday, June, 28,2025

उत्तर भारत में बारिश व आंधी का कहर, सात लोगों की मौत

नई दिल्ली/चंडीगढ़/लखनऊ/शिमला: उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में शुक्रवार सुबह बहुत तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई और इसके चलते सात लोगों की मौत हो गई तथा कई जगहों पर सड़कों पर यातायात जाम रहा एवं कई उड़ानों में देरी हुई। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह धूल भरी आंधी के साथ करीब तीन घंटे तक भारी बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित हुआ। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मथुरा में व्यस्त रहने वाली सड़कें जलमग्न हो गईं और वाहनों को रेंगते हुए देखा गया। राजधानी दिल्ली में सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश के दौरान मात्र तीन घंटे में 77 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। 

दिल्ली में गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 500 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई और तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा।

हिमाचल में कई जगह ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और जुब्बारहट्टी के आसपास के कई इलाके में ओलावृष्टि जबकि राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई। राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लाहौल एवं स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रातभर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यूपी में बिजली गिरने से 3 मरे

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल राहत अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery