Thursday, January, 29,2026

कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में, पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा

नई दिल्ली/श्रीनगर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं, कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है और अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। डोडा जिले के भद्रवाह के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात हुआ, जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। ये पर्यटक हिमपात की उम्मीद में इस खूबसूरत घाटी में आए हैं। हिमाचल प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है।

श्रीनगर में अधिकारियों के अनुसार, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित पर्यटन स्थल सोनमर्ग मंगलवार रात को जम्मू कश्मीर का सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग के रात के तापमान में एक डिग्री का सुधार दर्ज किया गया है, यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि सोमवार रात के दर्ज तापमान (शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे) से अधिक है। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में यह 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल कश्मीर घाटी में 'चिल्लई कलां' का दौर जारी है। यह 40 दिनों की कड़ाके की सर्दी की अवधि होती है और इस दौरान रात का तापमान अक्सर जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है।

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, वायु गुणवत्ता बहुत खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की सर्दी जारी रही। सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 1.7 डिग्री अधिक था। दूसरी ओर वायु गुणवत्ता एक बार फिर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 336 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' एप के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery