Thursday, January, 29,2026

भाजपा में अब नबीन युग

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया में उनके नाम के अलावा कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान मंगलवार को किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी जांच के बाद सभी वैध पाए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पार्टी संविधान के अनुसार पूरी की गई है। नामांकन के दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी मजबूती के साथ नितिन नबीन के समर्थन में खड़ा नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के इतिहास में अब तक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। लालकृष्ण आडवाणी तीन बार और राजनाथ सिंह दो बार इस पद पर रहे। नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के साथ ही वह पार्टी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे। आने वाले समय में संगठन को मजबूत करना और 2029 के आम चुनावों की रणनीति तैयार करना उनकी प्रमुख चुनौती होगी। डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि संगठन पर्व के तहत पहले 36 राज्यों में से 30 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा किया गया, जो आवश्यक न्यूनतम संख्या से अधिक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery