Thursday, March, 12,2026

हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन: गडकरी

नई दिल्ली: ई20 ईंधन और वाहनों पर इसके प्रभाव को लेकर व्याप्त अव्यवस्था और भ्रम के बीच, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा। गडकरी का कहना है कि आने वाले समय में परिवहन और उद्योग का पूरा ढांचा इलेक्ट्रिक वाहनों, बायोफ्यूल और हाइड्रोजन पर आधारित होगा। गडकरी ने कहा कि हाइड्रोजन सिर्फ सड़क परिवहन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह रेलवे और एविएशन सेक्टर में भी इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा, "ट्रेन हाइड्रोजन से चलेंगी, हवाई जहाज उड़ेंगे और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता खत्म होगी।" भारत ने हाल ही में वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार में जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। अमेरिका का ऑटो उद्योग करीब 78 लाख करोड़ रुपए का है, चीन का 49 लाख करोड़ रुपए और भारत का 22 लाख करोड़ रुपए का है।

पर्यावरण और विकास पर बड़ा असर

गडकरी का कहना है कि अगर इलेक्ट्रिक, बायोफ्यूल और हाइड्रोजन तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाया गया तो भारत न सिर्फ कार्बन न्यूट्रलिटी की ओर तेजी से बढ़ेगा बल्कि रोजगार भी पैदा होंगे, पर्यावरण की रक्षा होगी और विकास को रफ्तार मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery