Thursday, March, 12,2026

ऊर्जा आयात घटाना समय की जरूरत: गडकरी

नई दिल्ली: भारत की विकास यात्रा और वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य पर सार्थक संवाद के लिए भारत 24 की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली के द लीला होटल में एक दिवसीय 'भारत निर्माण लीडरशिप समिटः रोडमैप टू विकसित भारत 2047' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने अदिति नागर के साथ संवाद में कहा कि सच्ची आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारत को आयातित ऊर्जा पर निर्भरता कम करनी होगी। उन्होंने उल्लेख किया कि देश की 86% ऊर्जा आयात की जाती है, जिसकी वार्षिक लागत लगभग 22-23 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जीवाश्म ईंधन वायु प्रदूषण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन क्षेत्र लगभग 40 प्रतिशत प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है, इसलिए इथेनॉल, बायो-सीएनजी और ग्रीन
हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना जरूरी है। इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि गडकरी ऐसे पहले मंत्री हैं, जिन्होंने मोदी सरकार के तीनों कार्यकालों में लगातार 12 वर्षों तक एक ही मंत्रालय संभाला है। उन्होंने उत्तर-पूर्व में कनेक्टिविटी बढ़ाने, हाई-स्पीड एक्सप्रेस-वे और सस्ते हाइड्रोजन ईधन जैसे भविष्य के विजन का उल्लेख करते हुए गडकरी को आधुनिक भारत के बुनियादी ढांचे का प्रमुख शिल्पी चताया।

कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथियों में भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यावरण एवं वन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती महाराज और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (क्राइम ब्रांच) देवेश चंद्र श्रीवास्तव भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery